Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विदिशा : स्कूल की छत गिरी, 2 मजदूरों की मौत

  • 09-Sep-2023

विदिशा : जिले के आदमपुर गांव में क्षतिग्रस्त प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग को तोड़ते समय अचानक छत गिर गई। इसमें तीन मजदूर मलबे में दब गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 3 गंभीर घायलों में से 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है, उसका इलाज चल रहा है। मृतकों की शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। वहीं हादसे के बाद प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। शुक्रवार को जिले के आदमपुर गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पुरानी प्राथमिक स्कूल की क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को तोडऩे का काम चल रहा था। आदमपुर के रहने वाले जमीन खान (35), असद खान (18) बिल्डिंग तोड़ रहे थे। जानकारी के मुताबिक गांव का उप सरपंच पति आबिद खान ने बिल्डिंग तोडऩे का ठेका लिया था। जानकारी के मुताबिक आबिद खान दोनों को खाना देने आया था। इसी समय अचानक छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में तीन दब गए। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। दूसरों मजदूरों ने उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जमील खान और उप सरपंच पति आबिद खान और असद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जमील और आबिद को मृत घोषित कर दिया। वहीं असद का इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी लगते भाजपा नेता मुकेश टंडन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि आदमपुर गांव में स्कूल की एक बिल्डिंग काफी समय से क्षतिग्रस्त थी। आज 3 लोग उस बिल्डिंग को गिरा रहे थे। उसी समय क्षतिग्रस्त बिल्डिंग की छत भर-भरारकर गिर गई। वहीं प्रशासन ने तत्काल मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की मुआवजा राशि मंजूर कराई है। उनके अंतिम संस्कार के लिए भी 5 हजार रु. की सहायता राशि मंजूर कराई गई है।घटना की जानकारी लगने के बाद विदिशा विधायक शशांक भार्गव भी जिला अस्पताल पहुंचे। दुखी परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने अपनी तरफ से 10 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।