Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

उत्तर प्रदेश में हर दिन 50000 से ज्यादा लोगों का Test हो रहा, स्टडी में दावा- India में मॉनसून और सर्दी में संक्रमण तेजी से बढ़ेगा; India में अब तक 11 लाख से ज्यादा केस

देश में मरीजों की संख्या 11 लाख 18 हजार 17 हो चुकी है। रविवार को रिकॉर्ड 40 हजार 253 लोग पॉजिटिव पाए गए। एक दिन में अब तक का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। उधर, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब हर दिन 50 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है। राज्य में अब तक 14 लाख 70 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुकी है। उधर, आईआईटी भुवनेश्वर और एम्स के रिसर्चर्स की स्टडी के मुताबिक, मॉनसून और सर्दी के मौसम में भारत में संक्रमण और तेजी से बढ़ेगा।

हालांकि, इस बीच राहत की खबर है कि देश में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 7 लाख के पार हो गया। अब तक 7 लाख 399 लोग बीमारी से रिकवर होकर घर जा चुके हैं। रविवार को 22 हजार 742 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अभी 3 लाख 89 हजार 803 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 27 हजार 503 मरीजों की मौत हो गई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

  • सावन के तीसरे सोमवार को आज देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पुजारियों ने पूजा की। महामारी के चलते भक्तों के लिए मंदिर बंद किया गया।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, 19 जुलाई तक कोरोना के 1 करोड़ 40 लाख 47 हजार 908 सैंपलों का टेस्ट किया गया। इसमें से 2 लाख 56 हजार 039 सैंपलों का टेस्ट रविवार को हुआ।
  • मॉनसून और सर्दी के मौसम में देश में संक्रमण और तेजी से बढ़ेगा। आईआईटी भुवनेश्वर और एम्स के रिसर्चर्स की स्टडी में यह जानकारी मिली है। इसमें कहा गया है कि बारिश से तापमान में गिरावट और सर्दी में ठंड बढ़ने से संक्रमण आसानी से फैल सकेगा।

राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को 837 नए मामले सामने आए। रविवार को विभिन्न जिलों में 15 लोगों की मौत हो गई। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 5 और इंदौर में 4 मरीज की मौत हुई है। अभी तक 721 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 6568 हैं और पिछले 20 दिनों में इनकी संख्या बढ़कर दोगुना से अधिक हो गई है। कुल 15,986 सैंपल की जांच में 837 सैंपल पॉजीटिव पाए गए और कुल संक्रमितों की संख्या 22600 हो गयी। हालांकि, इनमें से अभी तक 15311 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को स्वस्थ होने वाले 447 व्यक्ति हैं, जो नए मिले प्रकरणों की तुलना में लगभग आधे हैं। रविवार को राज्य में रिकॉर्ड 9,518 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, महामारी से 258 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11,854 हो गई है। महाराष्ट्र में रविवार को 3,906 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। यूपी में रविवार को कोरोना के मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रदेश में 24 घंटों में 2250 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 18,256 हो गई है। यहां अब तक कुल 29,845 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 1,146 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस से 30,784 कंटेनमेंट इलाकों में 1 करोड़ 26 लाख 31 हजार 642 घरों का सर्विलांस किया गया है। इसमें 6 करोड़ 43 लाख 77 हजार 426 लोग रहते हैं।

राज्य में रविवार को 934 नए मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 29,434 हो गई है। इसमें 7,145 सक्रिय मामले शामिल हैं। छह मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 559 हो गई है। राजस्थान में रविवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 28,693 हो गई हैं। मरने वाले की संख्या  556 हो गई हैं। राजस्थान में सक्रिय मामले 6871 हैं।

बिहार: राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम बिहार पहुंचीं। केंद्रीय टीम ने बिहार के स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय टीम ने सुझाव दिया कि वर्तमान हालात से निपटने के लिए कोरोना की जांच के तरीके में बदलाव लाया जाए। इसके बिना हालात में परिवर्तन लाना मुश्किल है। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में केंद्रीय टीम ने राज्य में जांच और इलाज को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए उपायों की जानकारी भी ली।