Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राहत के आसार नहीं, लगातार बढ़ रही Corona मरीजों की संख्या

खरगोन जिले में एक दिन में सर्वाधिक 36 नए मरीज मिले

खरगोन जिले में रविवार रात 36 कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 526 हो गई है। इनमें सर्वाधिक बड़वाह तहसील के गांव खोड़ी के हैं। कई लोग यहां की शराब फैक्ट्री में काम करते हैं। अब तक 16 संक्रमितों की मौत हुई है और 359 स्वस्थ हुए हैं। 151 सक्रिय मरीज हैं। अब तक एक ही दिन में 36 संक्रमित मिलने का यह पहला मामला है।

उज्जैन जिले में कोरोना के 19 मरीज मिले

उज्जैन जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 19 मामले सामने आए। अब कुल मरीजों की संख्या 986 हो गई है। इनमें से 803 ठीक हुए हैं और 71 की मौत हुई है। सक्रिय मरीज 112 हैं। इनमें 65 में कोई लक्षण नहीं है। अब तक 35 हजार 766 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जुलाई के शुस्र्आती 10 दिनों में केवल 21 नए मामले आए थे। अब 11 से 19 जुलाई के बीच 106 केस मिले हैं।

रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल से रविवार को 19 और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले चार और मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 288 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 215 को छुट्टी दे दी गई है। छह की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीज 67 हंै।

देवास में रविवार को 802 कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट में 18 केस सामने आए। अब तक 350 पॉजिटिव में से 232 स्वस्थ हो चुके है। 10 की मौत हुई है तो 108 का इलाच चल रहा है।

खंडवा जिले में 24 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें रविवार को मिले 10 संक्रमित शामिल हैं, जबकि 23 को कोविड के यर सेंटर से छुट्टी दे दी गई। अब तक जिले में मिले 530 पॉजिटिव में से 386 स्वस्थ हो चुके हैं। 19 की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीज 125 हैं।

मंदसौर जिले में 10 नए मरीज मिले। ये सभी ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के हैं। अब जिले में 288 पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें 170 स्वस्थ हो गए हैं और नौ मौतें भी हुई हैं। सक्रिय मरीज 109 हैं। नए मरीजों में शामिल शामगढ़ के मेन रोड निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पहले कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग के जनसंपर्क में भी शामिल हुआ था और मंत्री से हाथ भी मिलाया था।

नीमच जिले में सात नए केस मिले। इनमें निवर्तमान मनासा नगर पालिका अध्यक्ष, पत्नी, बहू और पोता भी शामिल हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 544 हो गई है।रविवार को भी आठ मरीजों को छुट्टी दी गई।

धार के डीआरपी लाइन सहित जिले में पांच पॉजिटिव मिले हैं। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल है। पीथमपुर-तिरला, धामनोद व सरदारपुर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 273 हो गई है। इनमें 180 ठीक हो चुके हैं। आठ की मौत हो चुकी हैं। सक्रिय मरीज 85 हैं। इधर, मनावर के 75 वर्षीय निजी डॉक्टर की इंदौर में संक्रमण से मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ विभाग ने पुष्टि नहीं की है।

धामनोद में भी निजी चिकित्सालय के एक डॉक्टर, तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। *शाजापुर जिले में में चार नए मरीज आए हैं। अब 227 मरीज हो गए हैं। इनमें से 91 स्वस्थ होकर घर गए। चार की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीज 132 हैं।

झाबुआ जिले में दो पॉजिटिव मिले।बामनिया में मेडिकल स्टोर संचालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना के 71 मरीज हो चुके हैं। इनमें से 40 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है जबकि 29 सक्रिय मरीज हैं। बड़वानी जिले में चार संक्रमित पाए गए। इनमें तीन राजपुर व एक बड़वानी की सुखविलास कॉलोनी का है। जिले में संक्रमितों की कु ल संख्या 233 हो गई है। इनमें से 168 स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं चार की मौत हुई है। सक्रिय मरीज 61 हैं।