Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विधवा मां पर कलयुगी बेटों का अत्याचार: करते हैं ऐसी क्रूरता…कि दर्द बताते हुए थाने में ही बिलख पड़ी वृद्धा

woman crime
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कलयुगी बेटे पिता की मौत के बदले मिले मुआवजे के पैसों के लिए मां को प्रताड़ित करते हैं। मंगलवार को एक बार फिर उन्होंने अपनी क्रूरता दिखाई और मां को बुरी तरह पीटा। बेटों के आतंक से परेशान होकर पीड़िता थाने पहुंची। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

मामला बरनाहाल थाना क्षेत्र के नगला मांधाता गांव का है। गांव निवासी मंजू देवी थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पति की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद उन्हें मुआवजे में कुछ पैसे मिले हैं। मुआवजे के रुपयों को हड़पने के लिए बेटे अजय कुमार और जय कुमार उन्हें प्रताड़ित करते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत…शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू

बताया कि सोमवार की सुबह दोनों उनके पास आए और रुपये मांगने लगे। जब मना किया तो वह बौखला गए। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि घायल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बेटों की तलाश की जा रही है।