सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवक ने बाहरवाली के चक्कर में घरवाली का जीना दुश्वार कर दिया है। पत्नी का उत्पीड़न करता है। घर से निकालने की धमकी देता है। यहां तक कि दूसरी महिला के चक्कर में उसने अपनी 19 लाख रुपये की जमीन बेच दी और अब उसके लिए शहर में एक मकान बनवा रहा है। जबकि पत्नी को एक-एक रुपये के लिए परेशान कर दिया। पीड़ित महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
ग्राम बरातेगदार निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 14 जून 2021 को हुई थी। तब से वह अपनी ससुराल ग्राम बरातेदार में रह रही है, लेकिन पिछले कुछ माह से उसके पति ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है। उसका पति सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक स्कूल में अनुदेशक है।
ये भी पढ़ें- प्यार में मुस्कान ने बदला धर्म: टेंपो चालक प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, बोलीं- तीन तलाक के डर से मिली मुक्ति
गांव की ही लड़की दूसरे स्कूल में अनुदेशक है। उन दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उस लड़की की खातिर उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसका उत्पीड़न करता है। घर के खर्च को एक रुपया भी नहीं देता। वह केवल अपनी सास के साथ रह रही है। उसकी एक छोटी बेटी भी है।
More Stories
दिल्ली में आज से नामांकन नामांकन कर मित्रता
अगर राजस्थान की इन फ्रेंचाइजी पर कांग्रेस महासचिव तो
पंजाब समाचार: 9 साल बाद हुआ जेबीटी अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा, 25 हजार से ज्यादा की कमाई ने दी परीक्षा