- 20-Sep-23
रायपुर : शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अज्ञात चोर ने दो दोपहिया वाहन पार कर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अरविंद प्रताप सिंह 45 वर्ष महतारी चौक गुढिय़ारी का रहने वाला है। बताया जाता है कि प्रार्थी अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एमए 6166 को ब्राम्हणपारा स्थित ईशा चिकन के पास खड़ी किया था। तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 35 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। इसी तरह चंगोराभाठा शिवनगर निवासी प्रार्थी गेश्वर वर्मा 37 वर्ष ने टिकरापारा थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 केए 2529 को गोकुल नगर शराब दुकान के पास खड़ी किया था, जिसे अज्ञात चोर ने पार कर दिया है। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 15 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
More Stories
Lokshakti ePaper 16 May 2024
epaper lokshakti-21-march-2024
epaper lokshakti-05-march-2024