Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कोहली सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय; रोनाल्डो, मेसी और नेमार के बाद इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले चौथे खिलाड़ी

  • विराट कोहली ने बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स को पीछे छोड़ा, उनके इंस्टाग्राम पर 6.90 करोड़ फॉलोअर्स हैं
  • कोहली के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं भारतीय प्रियंका चोपड़ा जोनास हैं, उन्हें 5.5 करोड़ लोग फॉलो करते हैं
  • भारतीय कप्तान ने लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर तीन स्पॉन्सर्ड पोस्ट के जरिए 3.6 करोड़ रुपए कमाए थे

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 7 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय हो गए। वे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनल मेसी और नेमार के बाद इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस लिस्ट में बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स (6.90 करोड़ फॉलोअर्स) को पीछे छोड़ा है। युवेंटस के स्ट्राइकर रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 23.2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। दूसरे स्थान पर बार्सिलोना के लियोनल मेसी हैं। उनके 16.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार को 14 करोड़ लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा के 5.5 करोड़ फॉलोअर

कोहली के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय प्रियंका चोपड़ा जोनास हैं। उन्हें 5.5 करोड़ लोग इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं। तीसरे स्थान पर श्रद्धा कपूर हैं। उनके 5.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं। कोहली इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप-10 भारतीयों में इकलौते खिलाड़ी हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय

सेलेब्रिटीफॉलोअर्स
विराट कोहली7 करोड़
प्रियंका चोपड़ा जोनास5.50 करोड़
श्रद्धा कपूर5.14 करोड़
दीपिका पादुकोण5.10 करोड़
आलिया भट्ट4.80 करोड़
नरेंद्र मोदी4.59 करोड़
जैकलीन फर्नांडीस4.30 करोड़
अक्षय कुमार4.29 करोड़