Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अंतरिक्ष ज्ञान अभियान का शुभारंभ 2 अक्टूबर से 

इसरो के कार्यक्रम का समापन होगा 7 नवंबर को

30 Sep 2023


रायपुर : आईडीवाइएम फाउंडेशन द्वारा अंतरिक्ष ज्ञान अभियान का शुभारंभ इसरो के संयुक्त तत्वाधान में जोरा में सुबह 2 अक्टूबर को 10.30 से शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्द्रयान -3 के वैज्ञानिक एवं इसरो के वरिष्ठ अधिकारी पीडी मिश्रा करेंगे। उक्त अभियान में प्रदेश के समस्त निजी एवं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान में रूचि जगाने के उद्देश्य से अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। 2 अक्टूबर के कार्यक्रम का समापन दोपहर ढाई बजे होगा। उक्त जानकारी आईडीवाईएम फाउंडेशन के अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा एवं मानवी धवन ने दिया। पत्रकारवार्ता में मिश्रा ने बताया कि उक्त अभियान का समापन 36 दिनों की प्रदर्शनी के जरिए सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए 7 नवंबर को समाप्त होगा। उक्त अभियान में आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।