Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Aligarh News: छह दिन से चल रहा सफाई कर्मचारियों का धरना खत्म, मान लीं गईं 11 मांगें

धरना पद्रर्शन करते नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी
– फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम में छह दिन से चल रहा सफाई कर्मचारियों का धरना खत्म हो गया है। धरना दे रहे लोगों के अनुसार 11 सूत्री मांगें मान ली गई हैं। 

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

शनिवार रात 8:30 बजे नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम प्रशासन के अधिकारी अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के समक्ष 11 सूत्री मांग पत्र पढ़कर सुनाया गया। 

नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजकुमार खन्ना व महामंत्री राधेलाल धुरी ने कहा कि धरना सफल रहा। सभी सफाई कर्मचारियों की जीत हुई है। सफाई कर्मचारी हित में जो सही होगा, वह किया जाएगा। इस अवसर पर राहुल चेतन, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ जिला अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र दीवान, प्रहलाद रागी, विकास चौटेल, शिवकुमार पहलवान, शिवम धूरी आदि मौजूद रहे।

You may have missed