Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

एक वकील जिन्होंने 70 भ्रष्टाचारियों को दिलाई सजा दिलाई, झारखंड में बढ़ रहा डेंगू, मिले 57 मरीज, अब 7 तक बदल सकेंगे दो हजार के नोट, …तो दो तिहाई झारखंड में बन जाएगा रेगिस्तान समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता शनिवार को रांची एसीबी के विशेष लोक अभियोजक पद से सेवानिवृत्त हो गए. अपनी 33 साल की सेवाकाल के दौरान बतौर विशेष लोक अभियोजक उन्होंने करीब 70 भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सेवानिवृत्ति पर कहते हैं- मैं विशेष लोक अभियोजक के पद से सेवानिवृत्त हो रहा हूं, वकालत के पेशे से नहीं.

झारखंड में डेंगू के संक्रमित मरीजों की संख्या में फिर बड़ा इजाफा हुआ है. राज्य में शानिवार को 555 डेंगू के संदिग्ध मिले, जांच के बाद 57 में डेंगू की पुष्टि हुई है. सबसे ज्यादा 376 संदिग्ध पूर्वी सिंहभूम में मिले और जांच में 43 में डेंगू की पुष्टि हुई. वहीं रांची में 7 और साहिबगंज में डेंगू के 7 मरीज मिले.

दो हजार रुपए के पुराने नोट को बदलवाने और जमा की आखिरी तारीख को बढ़ा कर सात अक्तूबर कर दिया गया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने इसकी घोषणा की है. अभी तक इसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2023 थी.

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित आजसू पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन में झारखंड के जल, जंगल और जमीन को बचाने की चर्चा हुई. प्रसिद्ध शिक्षाविदों, अर्थशास्त्रियों और झारखंड आंदोलनकारियों ने राज्य के जंगल, जमीन और नदियों की दुर्दशा पर चिंता जताई.