Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बोकारो में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बेबी देवी समेत कई नेता रहे मौजूद, मंत्री ने कही ये बात

Default Featured Image

गांधी विचार मंच बोकारो की ओर से महात्मा गांधी चौक सेक्टर चार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड सरकार में मंत्री बेबी देवी समेत कई नेतागण मौजूद दिखे। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने शांति व अहिंसा को हथियार बनाया। उन्होंने प्रोग्राम के बाद महिलाओं को साड़ियां भी बांटी।

02 Oct 2023

बोकारो: गांधी विचार मंच बोकारो की ओर से महात्मा गांधी चौक सेक्टर चार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। राज्य की मंत्री बेबी देवी, बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, बीएसएल के अधिशासी निदेशक बीके तिवारी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, चास के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री बेबी देवी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने शांति व अहिंसा को हथियार बनाया। देश से अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए सत्याग्रह का सहारा लिया। उनका संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित था। महात्मा गांधी के आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

‘साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल’

बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि महात्मा गांधी शांति व अहिंसा के पुजारी थे। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के सशक्त शासन को उखाड़ फेंका। पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है। विश्व के   प्रत्येक विश्वविद्यालय में गांधीयन थॉट को पढ़ाया जाता है। उन्हें लोग युगों तक याद रखेंगे। महामानव ने ऐसा करिश्मा दिखाया कि लोग साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल..गीत के माध्यम से उन्हें याद करते हैं।

स्वतंत्रता संग्राम को बनाया जनआंदोलन

बीएसएल के अधिशासी निदेशक बीके तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था थे। वह सत्य, अहिंसा, सद्भाव व प्रेम की बात करते थे। एक व्यक्ति के अंदर इतना गुण देवत्व है। महात्मा ने स्वतंत्रता संग्राम को जनआंदोलन बना दिया। उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। बच्चों ने नृत्य व गीत के जरिए जगाया देशभक्ति का भाव हिंदू,बौद्ध, मुस्लिम, सिख व इसाई धर्म के प्रतिनिधियों ने लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया।

मंत्री बेबी देवी ने महिलाओं को बांटी साड़ी

बच्चों ने गीत व नृत्य के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत कर दिया। बच्चों ने महात्मा गांधी, पं.जवाहर लाल नेहरु का वेशभूषा को धारण किया। एनसीसी के कैडेट्स (NCC) ने भी महात्मा गांधी को याद किया। इस मौके पर मंत्री बेबी देवी ने महिलाओं को साड़ी भेंट किया।