Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

3 जवान शहीद और 4 घायल मणिपुर में असम रायफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकी हमला

Default Featured Image

चीन और पाक सीमा के बाद अब अरुणाचल में भी आतंकियों के हौंसले बुलंद हुए हैं। यहां म्यांमार सीमा पर PLA आतंकियों ने 4 असम रायफल्स के काफिले पर हमला किया है। आतंकियों के इस एंबुश में असम रायफल्स के तीन जवान शहीद हो गए हैं वहीं 6 अन्य घायल हुए हैं। यह हमला चंदेल जिले में हुआ है। आतंकियों ने पहले IED ब्लास्ट किया और इसके बाद पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग कर दी।

जानकारी के अनुसार, हमला तब हुआ जब सेना ने मणिपुर के कोंगटल में डॉमिनेशन पेट्रोलिंग शुरू की। हमले के बाद राहत और मदद पहुंचाई गई लेकिन यह जगह इंफाल से 100 किमी दूर है। हमले को लेकर ज्यादा जानकारी का इंतजार है।