Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Kasganj: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल; गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Kasganj: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं इसी मामले में नामजद दूसरे आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है।

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

मामला सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र में पांच अक्तूबर की रात का है। यहां अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर तीन आरोपियों ने नाबालिग को ब्लैकमेल किया। इसके बाद उसे घर से बुलाकर गांव के बाहर बनी बुर्जी में ले गए। वहां पर आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। एसपी के आदेश पर शनिवार को मां की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद किया गया। इसके बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई।

यह भी पढ़ेंः- UP: वाइन शॉप के काउंटर पर बैठा था विशाल अजगर…नजर पड़ी तो पीने वालों का नशा हो गया हिरन, मच गई अफरातफरी

सोमवार की रात सहावर थाने की पुलिस व एसओजी को चेकिंग के दौरान म्यांसुर रोड पर संदिग्ध युवक नजर आया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर वह रुकने की बजाय भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख युवक ने पुलिस टीम पर तमंचा से फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, बातों में उलझा मां को कमरे में किया बंद…मासूका को लेकर हो गया फुर्र

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी शिनाख्त दुष्कर्म के आरोपी अवनीश पुत्र विजेंद्र निवासी सुन्नगढ़ी के रूप में हुई। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति अधिनियम, आईटी एक्ट में मामला दर्ज है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एएसपी जितेंद्र दुबे भी मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।