Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रयागराज : कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संगम पर बड़े हनुमानजी का किया दर्शन, संगठनात्कम बैठक में लेंगे हिस्सा

Default Featured Image

अजय राय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने संगम तट पर पहुंचकर श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने के लिए पटेल संस्थान के लिए रवाना हुए।

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय दूसरी बार प्रयागराज पहुंचे हैं। वह नेहरू की सरजमीं से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पहुंचे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अजय राय पूरे प्रदेश में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की योजना बनाई है। प्रयागराज नेहरू और गांधी परिवार की जन्मस्थली के साथ ही कर्म स्थली भी रही है। माना जा रहा है है कि इसके चलते ही अजय राय अपनी बैठक की शुरुआत प्रयागराज से कर रहे हैं। अजय राय के प्रयागराज पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ काफिले में शामिल हो गए।  

पटेल संस्थान में होनी है संगठनात्मक बैठक

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में शुक्रवार को दोपहर में होनी है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रयागराज पहुंच गए हैं। वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उनका फीडबैक भी लेंगे।