Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रांची में आसमान रहेगा साफ, कई जगहों पर बढ़ने लगी ठंड , राज्य के बाकी हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

झारखंड में कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं आज रांची में मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है। चाईबासा जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में मंगलवार को दिन में मौसम साफ रहेगा। दोपहर में धूप खिलेगी। पलामू गढ़वा व लातेहार में अधिकतम व न्यूनतम तापमान यथावत है।

17 Oct 2023

रांची : झारखंड में आज मौसम का मिजाज सही रहने वाला है। सुबह के समय मौसम सुहाना रहेगा। वहीं, दोपहर और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अब राज्य में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। इसके अलावा, मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमानों के मुताबिक, आज रांची में आसमान पूरी तरह से साफ रहने वाला है।

राउरकेला में ठंड

राउरकेला में ठंड ने दस्तक दे दी है। शाम होते ही तापमान गिरना शुरू हो जाता है। वहीं, संध्या से सुबह सूर्योदय तक कोहरे की परत देखने को मिल रही है। अभी कनकनी का सामना करना बाकी है। शनिवार की रात 2 बजे 22 डिग्री तापमान के बीच दैनिक जागरण ने नगर का चक्कर लगाया तो पानपोष चौक से लेकर राउरकेला स्टेशन तक दर्जनों लोगों को सड़क के किनारे फुटपाथ या दुकानों के बरामदे में एक पतले कंबल के नीचे दुबका हुआ पाया। चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में मंगलवार को दिन में मौसम साफ रहेगा। दोपहर में धूप खिलेगी। शाम को कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।

पलामू में मौसम का हाल

पलामू ,गढ़वा व लातेहार में अधिकतम व न्यूनतम तापमान यथावत है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई वृद्धि नहीं हुई होन से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिसे व न्यूनतम तापमान 20.6 डिसे रहा।  कोडरमा में दिन में आसमान साफ रहेगा। दोपहर में तीखी धूप से परेशानी हो सकती है। अगले पांच दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अलावा, चतरा में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। धूप खिली हुई रहेगी। तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हवा की गति भी सामान्य रहेगी।