Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP: बरेली होकर गुजरेंगी 10 और विशेष ट्रेनें, चार गतिशक्ति एक्सप्रेस भी शामिल; समयसारिणी जारी

Default Featured Image

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे 10 और विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें 04494/04493 आनंद विहार-लखनऊ-आनंद विहार और 04498/04497 आनंद विहार-वाराणसी-आनंद विहार गतिशक्ति एक्सप्रेस भी शामिल हैं। गतिशक्ति एक्सप्रेस ट्रेनें 10 से 12 नवंबर के बीच दो-दो फेरे लेंगी। शुक्रवार को रेलवे ने इनकी समयसारिणी जारी कर दी।

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

04494 आनंद विहार-लखनऊ गतिशक्ति एक्सप्रेस 10 नवंबर को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। दोपहर 1:15 बजे बरेली आएगी और शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04493 लखनऊ-आनंद विहार गतिशक्ति एक्सप्रेस 12 नवंबर को लखनऊ से सुबह 8:45 बजे चलेगी। दोपहर 1:10 बजे बरेली और शाम 6:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस ट्रेन का गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई में भी ठहराव होगा।

04498 आनंद विहार-वाराणसी गतिशक्ति एक्सप्रेस 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। दोपहर 1:35 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04497 वाराणसी-आनंद विहार गतिशक्ति एक्सप्रेस 12 नवंबर को सुबह 5:55 बजे वाराणसी से चलेगी। दोपहर 1:52 बजे बरेली और शाम 7:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसका ठहराव गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर में भी होगा।