Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मध्य प्रदेश में भी अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन का उत्साह

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर मध्य प्रदेश में भी भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जब अयोध्या में भूमि पूजन हुआ तब मध्य प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में भजन और आरती की गई। शाम को मंदिरों सहित घरों में दीप जलाकर आज का दिन उत्साह से मनाए जाने की तैयारी है। ओरछा स्थित राजा राम मंदिर सहित सभी मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कर कहा, राम हमारे अस्तित्व हैं। राम हमारे आराध्य हैं। राम हमारे प्राण हैं। श्रीराम का नाम जपने से दु:खों का अंत और कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आज की हर घड़ी मंगलदायी है। संपूर्ण जगत राममय हो गया है। प्रभु श्रीराम सबका मंगल और कल्याण करें।

सीएम ने अलग-अलग ट्वीट कर लिखा, आज के इस ऐतिहासिक, अद्वितीय, कल्याणकारी और शुभ दिन पर मैं अत्यंत भावुक और आनंदित हूं। वर्षों से प्रतीक्षित स्वप्न आज साकार हो रहा है। भगवान श्रीराम के भक्तों को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम के चरणों से धन्य ओरछा की पवित्र भूमि पर प्रभु युगों-युगों तक विराजमान रहें। उनकी कृपा से ओरछा, मध्यप्रदेश और जगत का सदैव मंगल, कल्याण हो, यही प्रार्थना है। इस मंगल घड़ी के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त श्री राम भक्तों का अभिनंदन करता हूं। मंदिर निर्माण के मंगल संकल्प के पूर्ण होने की देश को बधाई।