Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू इंदाैर भी रामभक्ति में लीन, रणजीत हनुमान मंदिर को 2100 दीपों से सजाया गया,

Default Featured Image

भगवान राम की नगरी अयोध्या सज गई है। 492 साल बाद अयोध्या में फिर से राम मंदिर बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करके इसकी शुरुआत करेंगे। अयाेध्या की तरह इंदाैर भी रामभक्ति में लीन हाे गया है। मंदिराें काे खूबसूरत लाइटाें से सजाया गया है। भगवान रणजीत हनुमान मंदिर काे भी अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर सजाया गया है।

राम मंदिर निर्माण का जश्न इंदौर में भी जोरों से मन रहा है। रणजीत हनुमान मंदिर में विशेष सजावट की गई है।

मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। शाम को मंदिर के मुख्य द्वार से गर्भग्रह तक में 2100 दीप सजाए गए। रात को विद्युत सज्जा भी की गई। बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे आरती भी की जाएगी। मंगलवार रात से ही भगवान रणजीत का मोगरे के फूलों से पुष्प बंगला सजाने के साथ विशेष सजावट की गई। इसी प्रकार राम दरबार और मंदिर परिसर के सभी देवालयों को भी नए स्वरूप में सजाया गया। शाम को भी मंदिर परिसर में 2100 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

जानापाव तीर्थ पर एक हजार दीप जलेंगे
अयोध्या में भूमिपूजन समारोह के मौके पर परशुराम महासभा की ओर से बुधवार को जानापाव तीर्थ में शाम 4 बजे से सुंदरकांड पाठ होगा। शाम 6.30 बजे से घी के एक हजार दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. वीरेंद्र शर्मा व जिलाध्यक्ष पं. संजय मिश्रा ने बताया उत्सव में कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर भी सतर्कता बरती जाएगी। इस अवसर पर जानापाव तीर्थ में सजावट की गई है। राजेंद्र नगर चौराहा स्थित मंदिर में जिला परशुराम महासभा द्वारा मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

राम मंदिर के भूमिपूजन पर गीता भवन में भी विशेष उत्सव
अयोध्या में रामलला मंदिर के भूमिपूजन के उपलक्ष्य में बुधवार को गीता भवन में भी विशेष उत्सव मनाया जा रहा है। यहां अभिषेक, शृंगार के बाद महाआरती हुई। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल, मंत्री राम ऐरन व सत्संग समिति के संयोजक रामविलास राठी ने बताया सुबह 9 बजे से राम दरबार सजाया गया। सभी विग्रहों को नए वस्त्र पहनाए गए। दोपहर 12.44 बजे महाआरती होगी, जिसमें मंदिर ट्रस्टी, पुजारी व कर्मचारी शामिल होंगे। शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। गीता भवन में चातुर्मास में स्वामी वीतरागानंद ने सत्संग सभा में कहा प्रभु राम सत्य, मर्यादा और आदर्श के प्रतिबिंब हैं। भारतीय संस्कृति इन्हीं विशेषताओं के कारण सनातन मानी गई है जिसके आधार भगवान श्रीराम हैं।

रामायण पाठ के साथ ही रामरज बिछी

रामलला की नगरी अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर भूमिपूजन का उत्सव अहिल्यापुरा (गोराकुंड) में भी मनाया जा रहा है। रामायण पाठ के साथ ही रामरज बिछी। भगवा पताकाओं से पूरा क्षेत्र सजाया गया। आयोजक प. सत्तू शर्मा ने बताया यहां के वीर हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है। पाठ की पूर्णाहुति उसी समय होगी, जिस समय बुधवार को अयोध्या में राममंदिर का भूमिपूजन शुरू होगा। पूर्णाहुति दोपहर 12 बजे होगी। इसके पूर्व हनुमंत लला का इत्र सिंदूर के चोले के संग भव्य शृंगार होगा। हर घर पर भगवा पताका लगाई जाएगी और खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।