कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लोगों की चिंता वाजिब है। भारत में लोग वैक्सीन को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं। इस बात का खुलासा गूगल सर्च की रिपोर्ट में हुआ है। जहां सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक में कोरोनावायरस रहा। इसमें ज्यादातर लोगों की दिलचस्पी घर में कोरोनावायरस की वैक्सीन बनाने में रही।
जुलाई में गूगल पर सबसे ज्यादा ‘घर में कोरोना की वैक्सीन कैसे बनाए?’ सर्च किया है। इसके बाद कोरोनावायरस से संबंधित टॉप ट्रेडिंग सर्च ‘अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव’ रहा। इसके सर्च में 5000 फीसदी से अधिक उछाल रहा।
कोरोनावायरस के लक्षण क्या है और कैसे बचे? सर्च में इजाफा
वायरस को लेकर लोगों में इस हद तक डर है कि मार्च से लेकर जुलाई तक कोरोनावायरस के लक्षण जानने को लेकर इच्छुक हैं। कोरोना वायरस महामारी के लक्षणों के बारे खूब सर्च किया गया। जून के मुकाबले जुलाई में इस सवाल में करीब 10 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। मार्च में इस बारे में लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया था। सबसे ज्यादा सिक्किम में लोगों ने हमारी के लक्षणों के बारे में सर्च किया है। सिक्किम के बाद दमन एवं दीव तथा अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूहों में इस बारे में सर्च किया गया है।
More Stories
रीयलम उपयोगकर्ताओं को मुफ्त पहुंच प्रदान करके टैब के लिए भुगतान किए गए क्लाउड सिंक को समाप्त कर रहा है | इंटरनेट और सोशल मीडिया समाचार
एआई मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा दे सकता है, भारत में मानसिक स्वास्थ्य बोझ पर अंकुश लगा सकता है: विशेषज्ञ | प्रौद्योगिकी समाचार
Xiaomi ने भारत में Redmi Pad SE और Redmi बड्स 5A लॉन्च किए, कीमत, स्पेसिफिकेशन, उपलब्धता देखें | प्रौद्योगिकी समाचार