Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

CM भूपेश बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

Default Featured Image

राष्ट्रीय ओलंपिक संघ के निर्देश पर आज प्रदेश में ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान हुए। इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संघ के पदेन अध्यक्ष के रूप में चुने गए। पिछले दिनों ओलंपिक संघ ने राज्य ओलंपिक संघ की पुरानी कार्यकारिणी को विघटित कर राज्य में नए सिरे से चुनाव करा कर नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए थे। कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के अध्यक्ष साई राम जाखड़ को 52 वोट मिले। वहीं उनके खिलाफ चुनाव लड रहे हाकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी को 8 वोट मिले। इस तरह साई राम संघ के नए कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अन्य पद के सभी निर्विरोध चुने गए हैं। शनिवार की सुबह हुए कार्यकारिणी के चुनाव में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इनसे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह संघ के अध्यक्ष थे।