Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सवा 2 लाख प्रवासी श्रमिकों को मिला रोजगार मध्‍य प्रदेश में

कोरोना संक्रमण की वजह से दूसरे राज्यों से मध्य प्रदेश में लौटे प्रवासी श्रमिकों को काम दिलाने के लिए बनाए गए ‘रोजगार सेतु पोर्टल’ के माध्यम से अब तक सवा दो लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाया जा चुका है। इनमें एक लाख 94 हजार श्रमिकों को मनरेगा और 38 हजार 906 प्रवासी मजदूरों को निजी संस्थाओं में काम मिला है।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि‍ योजना के पोर्टल पर तीन लाख 24 हजार व्यक्तियों ने पंजीयन कराया है। सात लाख 20 हजार 997 श्रमिकों के कौशल को चिह्नित कर के पोर्टल पर दर्ज भी किया है ताकि नियोक्ताओं को जरूरत के अनुसार व्यक्ति मिल सके। एक लाख 94 हजार 75 मजदूरों को मनरेगा में काम मिला है। तीन लाख 58 हजार 956 प्रवासी मजदूरों के मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाए गए हैं। वहीं, संबल योजना के तहत तीन लाख 24 हजार 715 व्यक्तियों का पंजीयन किया गया है। आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 13 लाख 10 हजार 186 व्यक्तियों को खाद्यान्न दिया जा चुका है।