Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देश में 15 लाख से ज्यादा हुए ठीक, मरीजों की संख्या 22 लाख, 44 हजार से अधिक की मौत

Default Featured Image

कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या भी करीब साढ़े 15 लाख के करीब पहुंच गई है। संक्रमितों का आंकड़ा एक दिन पहले ही 22 लाख को पार कर गया था। करीब 45 हजार लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। देशभर में सोमवार को 416 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 293 मौतें दर्ज की गईं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 51, गुजरात व दिल्ली में 20-20, ओडिशा में 14, तेलंगाना में 10, जम्मू-कश्मीर में छह, और पुडुचेरी में दो मौतें भी इसमें शामिल हैं। रविवार देर रात से अब तक 18,646 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 22 लाख 28 हजार 147 हो गया है। इस दौरान 15,658 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 15 लाख 40 हजार 873 हो गई है। सक्रिय मामले छह लाख 42 हजार 479 रह गए हैं। मरने वालों की संख्या 44,379 हो गई है। रविवार को चार लाख 77 हजार 23 नमूनों की जांच हुई और अब तक हुए परीक्षण की संख्या बढ़कर दो करोड़ 45 लाख 83 हजार 558 पर पहुंच गई। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। 707 नए मामलों के साथ केंद्र शासित राज्य में अब तक सामने आए कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख 46 हजार को पार कर गई है। हालांकि, इनमें से एक लाख 31 हजार 657 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 4,131 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले सिर्फ 10,346 रह गए हैं।