Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

दिग्गज टेक कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए खास पीपल कार्ड को लॉन्च किया है

इसकी मदद से आप किसी भी व्यक्ति को गूगल सर्च में जाकर खोज सकते हैं, या फिर कोई भी व्यक्ति आपको खोज सकता है। इसमें आपके बारे में वही जानकारी दुनिया को दिखेगी जो आप चाहेंगे। यूजर गूगल सर्च में अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल और दूसरी जानकारी शेयर कर सकेंगे। बताते चलें कि भारत में इसकी जरूरत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यहां एक ही नाम कई लोगों के होते हैं।

पीपल कार्ड आप तभी बना सकते हैं जब आपके पास गूगल अकाउंट होगा। यानी इसके लिए आपको गूगल अकाउंट होना जरुरी है।यह सर्विस गूगल की नाॅलेज ग्राफ का इस्तेमाल करके उस जानकारी को डिस्प्ले करती है जो यूजर ने दी होती है। इसके लिए यूजर को मोबाइल नंबर देना होता है। बता दें कि कंपनी की यह सर्विस अभी मोबाइल यूजर्स के लिए है। इसका मतलब हुआ कि आपको अपनी पब्लिक प्रोफाइल बनाने के लिए अपने मोबाइल डिवाइस से गूगल अकाउंट में लॉगइन करना होगा।

गूगल ने भारत की आबादी को देखते हुए कई फीचर्स जोड़े हैं। जैसे कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक ही कार्ड बना सकेगा। इस कार्ड की जांच पड़ताल के बाद ही इसे जारी किया जाएगा। अगर कोई यूजर बाद में इस कार्ड को हमेशा के लिए बंद करना चाहे तो भी कर सकेगा।