Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मंदीप सिंह के बाद 5 और कोरोना पॉजिटिव

 खिलाड़ियों को एहतियातन बेंगलुरु के एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इनमें कप्तान मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने बुधवार को यह जानकारी दी। साई ने बताया कि मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर बहादुर पाठक को एसएस स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी में शिफ्ट किया गया है।इन्हें अस्पताल में इसलिए भर्ती कराया गया, ताकि बेहतर इलाज करने के साथ ही इनके स्वास्थ्य पर भी लगातार नजर रखी जा सके। फिलहाल सभी खिलाड़ी ठीक हैं। टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के लिए हॉकी टीम का नेशनल कैम्प 20 अगस्त से शुरू होना है। इसके लिए सभी खिलाड़ी 4 अगस्त को बेंगलुरु पहुंचे थे और तभी से सभी क्वारैंटाइन हैं। कैंप से पहले 20 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया, इसमें से यह 6 खिलाड़ी पॉजिटिव निकले हैं। एक साल के लिए टाले जा चुके टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला मैच अगले साल 24 जुलाई को न्यूजीलैंड से होना है। इसी दिन महिला टीम भी अपने ओपनिंग मैच में नीदरलैंड्स का मुकाबला करेगी। 8 बार के ओलिंपिक चैम्पियन भारत को पूल-ए में रखा गया है। इस पूल में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान भी हैं।