Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सऊदी अरब में फंसे प्रवासी श्रमिकों का मामला मदद पोर्टल पर पंजीकृत, प्रधानमंत्री मोदी को भी दी गई जानकारी

सऊदी अरब में फंसे 45 प्रवासी श्रमिकों को घर वापसी कराने में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। विदेश मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले को मदद वेबसाइट में दर्ज कराया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने मांडू विधायक जेपी पटेल को पत्र लिखकर दी है। विदेश मंत्रालय के मदद पोर्टल के साथ एक्सेस किया जा सकता है।

28 Dec 2023

विष्णुगढ़ (हजारीबाग : सऊदी अरब में फंसे 45 प्रवासी श्रमिकों को घर वापसी कराने में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। जिस पर विदेश मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए इस पूरे मामले को प्रवासी श्रमिकों की खैरख्वाह रखने से संबंधित मामलों का निपटाने के लिए मदद वेबसाइट में दर्ज कराया गया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने मांडू विधायक जेपी पटेल को पत्र लिखकर दी है।

संकट में फंसे मजदूरों की मदद करने की कवायद शुरू

इसमें कहा गया कि विदेशों में संकट में फंसे भारतीय नागरिकों को प्रभावी कांसुलर सहायता प्रदान करने के लिए एक प्रणाली शुरू की गई है। विदेश मंत्रालय के मदद पोर्टल के साथ एक्सेस किया जा सकता है। शिकायतों की स्थिति को पंजीकृत करने या ट्रैक करने के लिए पीबीएसके दिल्ली, केपीएसके दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, कोच्चि, चेन्नई के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

फंसे हुए मजदूरों की हालत होती जा रही बदतर

मांडू विधायक ने सऊदी अरब में फंसे श्रमिकों की घर वापसी कराने के लिए लिखे पत्र के साथ उनकी सूची भी संलग्न किया था।बताया कि सऊदी अरब में फंसे श्रमिकों के किराये के मकान का अनुबंध भी 31 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। इसके पूर्व उनकी वापसी का मार्ग प्रशस्त नहीं होने पर उन्हें रहने में भी दिक्कत होगी। यह तय है। कई संगठनों ने भी श्रमिकों की वापसी कराने को ले जिला के अधिकारियो से मिलकर मांग की है।