Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

‘हेमंत सरकार के चार साल भ्रष्टाचार के नाम’, पूर्व DIG व BJP नेता ने लगाया आरोप, कोयले से लेकर बालू तक का खोल दिया चिट्ठा

पूर्व डीआइजी व भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के चार साल भ्रष्टाचार के नाम रहे हैं। इन चार वर्षो में कोयला बालू पत्थर लोहा व अन्य खनिज संपदा की चोरी सुर्खियों में रही। आगे कहा कि एनसीआरबी के रिपोर्ट के अनुसार झारखंड हत्या में पूरे देश में शीर्ष पर है।

30 Dec 2023

जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल के पूर्व डीआइजी व भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के चार साल, भ्रष्टाचार के नाम रहे। इसी सरकार के कार्यकाल में दो प्रशासनिक पदाधिकारी जेल गए इन चार वर्षो में कोयला, बालू, पत्थर, लोहा व अन्य खनिज संपदा की चोरी सुर्खियों में रही। दूसरी तरफ इस सरकार ने लोगों को नियोजन नीति में उलझा दिया। पहले भाजपा की सरकार मे जो नियोजन नीति बनी थी, उसे बदल कर हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी, मगही को हटा दिया। हिंदी यहां की मूल भाषा है, सभी बच्चे हिंदी में ही मैट्रिक पास हुए हैं। बच्चों-युवाओं के जीवन से इससे बड़ा खिलवाड़ नहीं हो सकता है।

उच्च न्यायालय को धन्यवाद कि उनके फैसले से हिंदी व इंग्लिश वापस आया। सरकार ने 1932 के खतियान की बात खत्म हो गई थी, उसे वापस लाकर नवयुवकों को बाहरी-भीतरी में बांटने का काम किया है। झारखंड के भविष्य के लिए यह अच्छा नहीं है। एनसीआरबी के रिपोर्ट के अनुसार झारखंड हत्या में पूरे देश में शीर्ष पर है। यहां प्रति लाख जनसंख्या में चार हत्या की घटना हुई है।