उनका मानना है कि धोनी जैसे बड़े कद के खिलाड़ी को घर से नहीं, बल्कि मैदान से रिटायरमेंट का ऐलान करना चाहिए था। इंजमाम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर पोस्ट किए वीडियो में यह बातें कहीं।
इंजमाम ने कहा कि मैंने एक बार सचिन तेंदुलकर को भी यही सलाह दी थी कि जब आपके इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है, तो आपको मैदान से अपने क्रिकेट सफर को खत्म करना चाहिए। क्योंकि यहीं से आपने इज्जत और स्टारडम हासिल किया है। धोनी को भी ऐसा ही करना चाहिए था। इससे उनके फैंस और मुझे भी बहुत खुशी होती।
धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल वर्ल्ड कप में खेला था। तब टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी। उस मैच में धोनी ने अर्धशतक लगाया था। वे भारत के सबसे कामयाब कप्तान रहे हैं।
उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। दो साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर वे आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने थे।
More Stories
टी20 वर्ल्ड कप 2024: विराट-गिल आउट, 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री, संजय मांजरेकर ने बनाई टीम इंडिया, हैरान रह गए खिलाड़ी
क्या विराट कोहली धीमा खेल रहे हैं? आरसीबी स्टार के स्ट्राइक रेट के बारे में फाफ डु प्लेसिस ने क्या कहा | क्रिकेट खबर
आईपीएल 2024, डीसी बनाम जीटी: दिल्ली कैपिटल्स के प्ले ऑफ में पहुंची की अंतिम साजिश, बोल्ट में गुजरात को 4 रन से दी करारी रकम