Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देश में कोरोना 24 घंटों में 55 हजार नए मामले अब तक 57,937 हुए ठीक

देश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 27 लाख को पार कर गया है और मृतकों की संख्या भी 51 हजार से ज्यादा हो गई है। अब तक स्वस्थ हुए कोरोना मरीजों की संख्या भी 20 लाख के करीब पहुंच गई है। रात 11 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक सोमवार देर रात से अब तक 63,221 नए मामले मिले हैं और 59,903 मरीज ठीक हुए हैं। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 27 लाख 58 हजार 451 हो गई है और अब तक 20 लाख 28 हजार 541 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले छह लाख 76 हजार 982 रह गए हैं। अब तक इस महामारी ने 52,928 लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार को 1,088 मौतें हुईं, जिनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 422, तमिलनाडु में 121, आंध्र प्रदेश में 88, उत्तर प्रदेश में 77, बंगाल में 55, पंजाब में 35, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 13, हरियाणा में सात, केरल में छह और गोवा में पांच मौतें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 4,336 नए केस मिले हैं और 77 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक एक लाख 62 हजार 434 केस मिल चुके हैं और 2,585 लोगों की मौत हुई है। बंगाल में 3175 नए केस के साथ कुल एक लाख 22 हजार 753, पंजाब में 1,074 नए मामलों के साथ 34,400 और हरियाणा में 896 नए केस के साथ कुल 48,936 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में 11,119 नए संक्रमित पाए गए हैं और कुल मामले छह लाख 15 हजार 477 हो गए हैं। इस दौरान 9,356 मरीज ठीक भी हुए हैं और राज्य में स्वस्थ हुए कोरोना मरीजों का आंकड़ा चार लाख 37 हजार 870 हो गया है। अब तक 20,687 लोगों की जान भी जा चुकी है। गोवा में 339 नए मामलों के साथ कुल मरीजों की संख्या 12,333 हो गई है। 116 लोगों की अब तक मौत भी हुई है। गुजरात में 1,126 नए मामले सामने आए हैं और 1,131 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 80,942 संक्रमित मिल चुके हैं और 63,710 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 2,822 लोगों की जान भी जा चुकी है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 57,234 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।