Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रायपुर में कोरोना रिकॉर्ड, पहली बार मिले 808 संक्रमित, आठ की मौत

Default Featured Image

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश में पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 808 संक्रमित मिले हैं। इसमें मुख्यमंत्री निवास से एक, वनमंत्री के बंगले के पांच और राजनांदगांव की पूर्व महापौर भी शामिल है। इसके प्रदेश में आठ की मौत और 249 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार के मिले संक्रमितों में सर्वाधिक 267 रायपुर के हैं। जबकि दुर्ग में 92, रायगढ़ में 74, राजनांदगांव में 58, बिलासपुर 44 समेत अन्य जिलों में भी संक्रमण के केस मिले हैं। आज कोरोना से कुल आठ लोगों की जान गई। इनमें से सात रायपुर के हैं।

मृतकों में सिमरन सिटी डीडी नगर निवासी 47 वर्षीय महिला, रामनगर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, गुढ़ियारी निवासी 36 वर्षीय महिला, लाखे नगर निवासी 56 वर्षीयय महिला शामिल हैं। इन सभी का आंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके अलावा आजाद चौक निवासी 70 वर्षीय पुरुष ने एम्स में दम तोड़ा। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इलाज होने पर वायरस शरीर में कमजोर पड़ जाता है। दूसरी बार फिर से यदि सक्रिय हो गया तो वह डेड वायरस या माइल्ड इंफेक्शन होगा। यह गंभीर स्थिति में नहीं पहुंचाता है। देखना होगा कि वह मरीज किसी तरह से संक्रमित हुआ है।