Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Default Featured Image

इंदौर की एक युवती ने सीहोर के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

16 Feb 2024

उज्जैन : इंदौर निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर सीहोर निवासी युवक उज्जैन ले आया। यहां उसे एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से इन्कार कर अन्य से सगाई कर ली। युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि इंदौर निवासी युवती का सीहोर के युवक से वर्ष 2022 में परिचय हुआ था। 31 दिसंबर 2023 को युवक ने युवती को फोन पर बताया कि वह अपने परिवार के साथ उज्जैन दर्शन करने आ रहा है। युवती को परिवार से मिलने के बहाने उज्जैन बुलवाया। यहां युवती पहुंची तो युवक ने कहा कि परिवार के लोग दर्शन करने के बाद सीहोर लौट गए हैं।

इसके बाद दोनों ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए और एक होटल में रुके, जहां युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। फिर दोनों अपने घर लौट गए। युवती को बीते दिनों जानकारी लगी थी कि विशाल ने सीहोर में दूसरी लड़की से सगाई कर ली है। विरोध करने पर उसने युवती को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।