Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जबलपुर में राष्ट्रसंत आचार्य विद्यासागर को भारत रत्न देने की मांग

जैन समाज के प्रमुख जनों व क्षत्रिय महासभा ने आचार्यश्री के जीवन का अनुसरण करने एवं उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

23 Feb 2024

जबलपुर : राष्ट्रसंत आचार्यश्री विद्यासागर को भारत रत्न की मांग की गई है। यही नहीं जबलपुर स्थित लार्डगंज छोटा जैन मंदिर मार्ग का नामकरण आचार्यश्री विद्यासागर मार्ग करने पर भी बल दिया गया है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय छात्र परिषद के संयोजक अधिवक्ता धीरज सिंह ठाकुर ने बताया कि इस सिलसिले में प्रधानमंत्री के नाम कार्यवाहक संभागायुक्त अरविंद यादव को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान यह रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला बार एसोसिएशन, जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता सुधीर नायक, अधिवक्ता नरेन्द्र जैन, सौरभ जैन, सुशील जैन, सुमन कुमार जैन (वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय दिगम्बर जैन परिषद), राज कुमार जैन, महेश बेन, डा. घनश्याम यादव, गोपाल हूंका एड. संजय कुमार जैन, अभिषेक सिंह, एड. विद्यासागर शुक्ला, आशीष जैन, राकेश बछेलिया, दीपक सिंह राजपूत, रूद्र प्रताप सिंह ठाकुर, विकास जैन, शंभू सिंह ठाकुर, संजय कुमार जैन, अमित कोरी, आनंद गोलछा, नरेश मंध्यानी, आशीष भटकर, अनुराग सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

श्री पिसनहारी तीर्थ में विनयांजलि सभा

आचार्यश्री विद्यासागर के प्रति विनयांजलि का कार्यक्रम श्री पिसनहारी तीर्थ में आयोजित हुआ। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, जबलपुर नगर, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, जाबलि‍पुरम व श्री पिसनहारी तीर्थ ट्रस्ट कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से श्री पिसनहारी तीर्थ में स्थापित संयम कीर्ति स्तम्भ के समक्ष दीप प्रज्वल्लन किया। गरुकुल में विराजे छुल्लक महाराज, गरुकुल अधिष्ठाता ब्र. जिनेश, महेश व अन्य ब्रह्मचारीण, ब्रह्मचारिणी बबली दीदी का सानिध्य मिला। सभा में पिसनहारी तीर्थ अध्यक्ष सतेंद्र जुग्गू, प्रधानमंत्री राकेश चौधरी, राजेन्द्र जैन, प्रचार मंत्री संजय चौधरी, महाकोशल विंध्य अध्यक्ष प्रदीप जैन, जबलीपुरम अध्यक्ष आलोक जैन, नगर ग्रुप अध्यक्ष मनोज जैन, रविज जैन, अरविंद जैन, प्रदीप बेटियां, प्रफुल्ल, पराग, एसके जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया स्मरण

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, मप्र द्वारा सायं चार बजे महाराणा प्रताप परिसर, नगर निगम के सामने आचार्यश्री विद्यासागर का स्मरण किया गया। जैन समाज के प्रमुख जनों व क्षत्रिय महासभा द्वारा आचार्यश्री के जीवन का अनुसरण करने एवं उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। विनयांजलि सभा में क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, रज्जन सिंह, अजीत समदडिया, शरद जैन, कैलाश जैन, अमित पड़रिया, इंद्र मोहन भाटिया, सत्येंद्र जैन, अखिलेश जैन, दीना जैन, जीएस ठाकुर, दिलीप ठाकुर, योगेंद्र सिंह ठाकुर, हर्षित सिंघई, हरीश ठाकुर, पुष्पराज सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, प्रवेंद्र चौहान, अनिल सिंह,विनोद सिसोदिया सहित अन्य उपस्थित थे।