Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सड़क दुर्घटना: पुल के नीचे गिरी बस, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

सड़क दुर्घटना: एक बस पुल से नीचे गिरी, 30 से ज्यादा लोगों की मौत. वहीं 10 लोग घायल हो गए. यह घटना अफ्रीकी देश माली केनीबा इलाके में हुई। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने कहा कि यह हादसा उस समय हुआ जब बुर्किना फासो की ओर जा रही एक बस देश दक्षिण-पूर्व स्थित एक पुल से गिर गई। इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई.

मंत्रालय ने आगे कहा कि दुर्घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे बागो नदी पार करने वाले पुल पर हुई। दुर्घटना के पीछे का मुख्य कारण चालक के वाहनों से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में राजधानी बमाको की ओर जा रही एक बस और ट्रक की टक्कर से 15 लोगों की मौत हो गई थी.

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें दिल्ली की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अंग्रेजी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें