Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

Assam में बाढ़ का कहर, अब तक 57 लाख प्रभावित,

देश में मानसूनी बारिश के कारण कई राज्यों में लगातार बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इनमें बाढ़ से सबसे ज्यादा बिहार और असम प्रभावित हुए हैं। इन दोनों ही राज्यों में लाखों लोग बाढ़ की चपेट में हैं और कई जिले बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। असम की बात करें तो राज्य में भी बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है।

खबरों के अनुसार, राज्य में बाढ़ के कारण 30 जिलों में 56.9 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने शुक्रवार को अपनी दैनिक बाढ़ रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। एएसडीएमए ने कहा कि बाढ़ के कारण असम के 30 जिलों में 56,91,694 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। साथ ही बताया कि बाढ़ के कारण 113 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए कुल 626 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिसमें 1,56,874 पीड़ित शरण ले रहे हैं।जबकि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को असम के आठ स्थानों पर तैनात किया गया है, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) राज्य में 40 विभिन्न स्थानों पर तैनात है।