Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड में 3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग कल,नव से गए मतदानकर्मी

रांची: दुमका सहित कुल तीन सीटों के लिए कल 1 जून को मतदान होगा। झारखंड में तीन सीटों दुमका, गोड्डा और राजमहल में मतदान हो रहा है। जहां कल सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक मतदान होगा। झारखंड के 3 सीटों के साथ इस चरण में देश के आठ राज्यों की 57 सीटों पर भी मतदान होगा।

झारखंड में 3 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

गुरुवार शाम 5 बजे अंतिम चरण में झारखंड के राजमहल, गोड्डा और दुमका संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया गया। तीन संसदीय क्षेत्रों में 1 जून को वोट डाले जायेंगे। चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। और आज बूथों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना हो रही है। वहीं आज वोटिंग के लिए ईवीएम डिस्पैच किया गया, साहेबगंज में गंगा नदी पर नाव से संथाल के दूर दराज वाले मतदान केंद्र के लिए मतदान कर्मी रवाना हुए