Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड में भीषण आग, 24 घंटे में 6 की मौत

रांची: झारखंड में गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, और गर्मी का असर खत्म होते ही हवा में उमस आ गई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम: हवाओं के कारण ही झारखंड में गर्म हवाएं आग उगल रही हैं। आसमान की आग ने पिछले 24 घंटे के अंतराल में हीट स्ट्रोक से पलामू जिले में अब तक 6 लोगों के मरने की खबर आ रही है। हांलाकी इस खबर की पुष्टि जिला प्रशासन अथवा पलामू सिविल सर्जन ने नहीं की है। पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने हीट स्ट्रोक से ही मरने की खबर की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहाः उन्हें भी सूचना मिली है। लेकिन सभी छह लोगों की मौत हीट स्ट्रोक से ही हुई है, फिर भी इसकी पुष्टि होनी बाकी है।

प्रचंड गर्मी को लेकर मौसम विभाग की ओर से बार-बार अलर्ट भी किया जा रहा है।

3 हज़ार से ज़्यादा चमगादड़ों की मौत

झारखंड के कई स्थानों पर हजारों चमगादड़ों की मौत चमगादड़ भीषण गर्मी से झुलकर अपनी जान गंवा रहे हैं पहला मामला गढ़वा के कांडी क्षेत्रों के सुंदीपुर गांव स्थित चौधरी टोला का है, जहां मंगलवार को कई सालों से एक भूकंप में रह रहे चमगादड़ों की मौत का मामला सामने आया है. इसके साथ ही चतरा जिले के पटियाला में भी प्रचंड गर्मी के प्रकोप में आने से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत की खबर है। वहीं इस मामले की जानकारी जब विन विभाग की टीम को मिली, तो पट्ठाड्डा के उस स्थान पर खुदाई करने वाली टीम ने जांच की और दम तोड़ चुके चमगादड़ों को चट्टान खुदवा कर दफनाने का काम किया।