Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कोल्हापुर के फैंस के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Virender Sehwag ने MS Dhoni और Rohit Sharma के कोल्हापुर के फैंस के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। कोल्हापुर में पिछले दिनों MS Dhoni और Rohit Sharma के फैंस आपस में भिड़ गए थे और इसके बाद एक ग्रुप के फैंस ने दूसरे ग्रुप के एक फैन को गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी पिटाई कर दी थी।

वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, ‘क्या करते हो पागलों। खिलाड़ी आपस में या तो एक-दूसरे को प्यार करते हैं या फिर ज्यादा बात नहीं करते हैं। वे काम से काम रखते हैं, लेकिन कुछ फैंस अलग ही लेवल के पगले होते हैं। झगड़ा-झगड़ी मत करो। टीम इंडिया को एक टीम की तरह याद करो। महेंद्रसिंह धोनी ने 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उनके फैंस ने कोल्हापुर में धोनी की तारीफ में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए थे। इसके बाद जब रोहित शर्मा को साल 2020 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए चुना गया तो उनके फैंस ने हिटमैन की तारीफ में होर्डिंग्स लगाए। 22 अगस्त को स्थिति बिगड़ गई जब इन दो महान क्रिकेटरों के फैंस आपस में भिड़ गए। एक ग्रुप के फैंस ने दूसरे ग्रुप के एक युवक को गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी पिटाई कर दी।