Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 60 हजार के पार हो गया है।

अब तक 60 हजार 629 लोग जान गंवा चुके हैं। बुधवार को 1,017 संक्रमितों की मौत हो गई। कर्नाटक में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार से अधिक हो चुका है। पिछले 24 घंटे में यहां 133 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 295 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक 23 हजार 89 लोग दम तोड़ चुके हैं।उधर, तमिलनाडु में 118 मरीजों ने जान गंवा दी। उत्तर प्रदेश में 82 आंध्र प्रदेश में 81, पश्चिम बंगाल में 55, पंजाब में 41, जम्मू कश्मीा में 19, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश में 17-17, तेलंगाना में 10, बिहार में 9, ओडिशा और केरल में 13-13, राजस्थान में 12 और हरियाणा में 11 लोगों की जान गई।वहीं, छत्तीसगढ़, गोवा और पुडुचेरी में 8-8, त्रिपुरा और अंडमान निकोबार में 4-4, हिमाचल प्रदेश में 2, मणिपुर, चंडीगढ़, लद्दाख में 1-1 मरीजों की मौत हो गई।

You may have missed