Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रांची में मिले।10 मरीजों की हुई मौत

राज्य में बुधवार को 1137 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें सबसे ज्यादा मरीज 173 राजधानी रांची में मिले। वहीं, झारखंड में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से 6, बोकारो से 2 और देवघर, रांची से 1-1 मरीज शामिल हैं।बोकारो 38, चतरा 7, देवघर 42, धनबाद 133, दुमका 13, पू. सिंहभूम 132, गढ़वा 72, गिरिडीह 81, गोड्डा 4, गुमला 24, हजारीबाग 167, जामताड़ा 6, खूंटी 15, कोडरमा 26, लातेहार 35, लोहरदगा 16, पाकुड़ 3, पलामू 14, रामगढ़ 33, रांची 173, साहेबगंज 31, सरायकेला 8, सिमडेगा 32, प. सिंहभूम 32इधर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर नितिन मदन कुलकर्णी ने कोरोना की धीमी जांच को लेकर चार जिलों के उपायुक्तों को शो कॉज किया है। इन जिलों में धनबाद, बोकारो, लोहरदगा और देवघर शामिल है। इन जिलों में सामान्य दिनों के साथ साथ विशेष अभियान में जांच की उपलब्धि काफी कम रही है। प्रधान सचिव ने उपायुक्तों को कहा है कि सैंपल कलेक्शन व जांच की कम उपलब्धि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में आपके प्रयासों में उदासीनता का घोतक है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में आपके जिले का प्रदर्शन लक्ष्य के अनुरूप रहे।