Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम ने भाेपाल समेत मप्र काे फिर बारिश से तर कर दिया।

Default Featured Image

भाेपाल में शुक्रवार काे रात 11:30 बजे तक आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। गुरुवार आधी रात के बाद से शुक्रवार सुबह तक डेढ़ इंच से ज्यादा पानी बरस चुका था। इस तरह गुरुवार रात से शुक्रवार रात तक दाे इंच से ज्यादा बारिश हाे चुकी थी। इसे मिलाकर यहां अब बारिश का अांकड़ा 40 इंच पहुंच गया है। राजधानी में सीजन की सामान्य बारिश 43.64 इंच मानी जाती है। शुक्रवार रात तक 40 इंच बारिश हाे चुकी है। काेटा पूरा हाेने के लिए अब सिर्फ 3.46 इंच बारिश की जरुरत है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ए के शुक्ला का कहना है कि सामान्य बारिश हो चुकी हैं, क्योंकि तय मापदंड के अनुसार 19 फीसदी से कम या ज्यादा को सामान्य ही माना जाता है। उधर, काेलांस नदी भी शुक्रवार रात तक साढ़े पांच फीट पर बह रही थी। इससे बड़े तालाब का जलस्तर फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट पहुंचने के बाद भदभदा डैम का एक गेट खाेल दिया गया। गुरुवार देर रात कलियासाेत डैम के तीन गेट खाेले गए थे। शुक्रवार सुबह इन्हें बंद कर दिया था, लेकिन शाम काे गेट दोबारा खाेल दिए गए।