Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 62 हजार 713 हो गया है।

24 घंटे के अंदर 1018 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ भारत अब दुनिया का तीसरा देश हो गया है, जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा लोगों की जान ली है। अभी इस तीसरे नंबर पर मैक्सिको था, जहां अब तक 62 हजार 594 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा 1 लाख 85 हजार 175 मौतें अमेरिका और 1 लाख 18 हजार 988 मौतें ब्राजील में हुई हैं। भारत में अब हर 10 लाख की आबादी में 45 मरीजों की मौत हो रही है। अमेरिका और ब्राजील में इतनी ही आबादी में 559 लोग जान गंवा रहे हैं।कोरोना के गंभीर मामलों के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यहां अभी 9 हजार मरीज ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर है। अमेरिका में 16 हजार से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।