Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

छत्तीसगढ़ के कांकेर के क्वारंटाइन सेंटर में टमाटर के दाम को लेकर प्रदेश की सियासत लाल हो गई।

सूचना के अधिकार में निकाले दस्तावेज के आधार पर दावा किया गया कि क्वारंटाइन सेंटर में 580 रुपये किलो की दर से टमाटर की खरीदी हुई। जैसे ही यह खबर सामने आई, भाजपा और कांग्रेस के नेता सक्रिय हो गए। कांग्रेस नेताओं की ओर से सब्जी खरीदी की रेट लिस्ट को चेक किया गया। इसके बाद कांग्रेसी सरकार के बचाव में उतर गए। भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ते हुए न सिर्फ सरकार पर हमला बोला, बल्कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी घेरने से पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया पर बयानों के तीर ने सियासी तड़का लगाने का काम किया।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने सब्जी विक्रेता के बिल को ट्वीट करके कहा, सब्जी के रेट तक में बोल रही है झूठ, भाजपा के पापों का घड़ा गया फूट। त्रिवेदी ने कहा कि भूपेश सरकार की गलतियां तलाश करने की हड़बड़ी में भाजपा का गणित गड़बड़ा गया। एक कैरेट टमाटर को एक किलो गिन लिया गया। छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब और किसानों के लिए समर्पित कांग्रेस सरकार के जनहित के कार्यों से भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। भाजपा का एक और झूठ पकड़ाया। एक कैरेट टमाटर के दाम को एक किलो का दाम बोलकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेताओं ने झूठे बयान दिए। इनकी गलतबयानी से विश्वसनीयता समाप्ति की ओर है।

भाजपा ने शैलेश के ट्वीट को छत्तीगसढ़ भाजपा ने आधिकारिक ट्विटर पर रिट्वीट करके कहा-झूठ, फरेब, बेइमानी, भ्रष्टाचार, कदाचार में कांग्रेस को महारत हासिल है। कोरोना के इस संकट में लूट पर लगाम लगाने के बदले वह भाजपा पर ही पिल पड़ती है। बकायदा आरटीआइ से प्राप्त सूचना के आधार पर यह खबर है। और हां, रसीद तो सही जुगाड़ते भाई, आरोप 580 रुपये का है

You may have missed