Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

इस बार आईपीएल कोरोना के कारण यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होना है

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 2020 टूर्नामेंट के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी है। यह टीम इस बार 5वीं बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कोरोना के कारण इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होने वाला है।

आईपीएल के लिए यूएई पहुंचकर क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर चुकी मुंबई इंडियंस ने नया वीडियो शेयर किया। इसके जरिए उसने टीम की नई जर्सी लॉन्च की। कैप्शन में लिखा- ‘‘ब्लू और गोल्ड कलर के साथ आला रे। इंतजार खत्म हुआ। नई आधिकारिक जर्सी में हमारी पलटन ड्रीम-11 आईपीएल के लिए तैयार।’’यूएई में कोरोना टेस्ट और क्वारैंटाइन पीरियड के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर नेट प्रैक्टिस करने के लिए उतर चुके हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी जमकर पसीना बहाया है। उन्होंने नेट प्रैक्टिस के बाद कहा, ‘‘यहां होना अच्छा है। यहां बहुत ज्यादा गर्मी है। हम हालात और पिचों से तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले कुछ दिन अच्छे और आसान रहेंगे।’’