इस खबर में बात आपकी सेहत की करते हैं, क्योंकि आप फिट है तो बीमारी आपसे दूर रहेंगी। खासकर, कोरोना महामारी के इस दौर में फिट रहना जरूरी हो गया है। बेहतर फिटनेस के लिए डाइट के साथ वर्कआउट भी जरूरी होता है, और आपने कितना वर्कआउट किया इसे स्मार्टवॉच से ट्रैक किया जा सकता है। हम यहां नॉइज कलरफिट नेव स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं, जो इस पूरे महीने चर्चा में रही।
ये स्मार्टवॉच किन फीचर्स से लैस है इस बारे में आपको बताएंगे, लेकिन सबसे पहले बात इसकी कीमत की करते हैं। तो नॉइज कलरफिट नेव वॉच की कीमत यूं तो 4,499 रुपए है, लेकिन कंपनी अपनी एनिवर्सरी सेल के चलते इसे 3,999 रुपए में बेच रही है। हालांकि, ऑफर कब तक है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
भारतीय ऑटो मार्केट में इस कीमत में या इससे भी सस्ती स्मार्टवॉच हैं। इसमें लेनोवो कार्मे स्मार्टवॉच भी है। इस वॉच की कीमत 3,499 रुपए है। हालांकि, अभी इसकी कीमत 2,599 रुपए हो गई है। इस लिस्ट में चीनी कंपनी रियलमी की क्लासिक वॉच भी शामिल है, जिसकी कीमत 3999 रुपए है।
नॉइज और रियलमी लुक और फीचर्स के हिसाब से एक जैसी नजर आती हैं। वहीं, दोनों में टचस्क्रीन भी दी है। लेनोवो वॉच में सेंसर दिया है और ये भी चीनी ब्रांड है। ऐसे में नॉइज को इंडियन ब्रांड होने का बेनिफिट मिल रहा है।
More Stories
एआई मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा दे सकता है, भारत में मानसिक स्वास्थ्य बोझ पर अंकुश लगा सकता है: विशेषज्ञ | प्रौद्योगिकी समाचार
Xiaomi ने भारत में Redmi Pad SE और Redmi बड्स 5A लॉन्च किए, कीमत, स्पेसिफिकेशन, उपलब्धता देखें | प्रौद्योगिकी समाचार
मी एट द ज़ू: पहला यूट्यूब वीडियो आज, 23 अप्रैल को प्रकाशित हुआ