राजधानी में बुधवार को शुक्रवार को एक बार फिर 180 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन सहित दो अन्य डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी तरह भारत टाकिज के पास सरदार पटेल कॉलोनी में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए है। भौरी पुलिस अकादमी में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विजय नगर लालघाटी में दो लोग संक्रमित मिले है।
वहीं चिरायु मेडिकल कॉलेज में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मालवी नगर से एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव आए है। ईएमई सेंटर में फिर से दो लोग संक्रमित मिले है। पुरानी पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में एक पॉजिटिव मिला है। आकृति इको सिटी में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वन ट्री हिल्स बैरागढ में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ओमेगा इंडस्ट्री रायसेन रोड में तीन संक्रमित मिले है। बंगाली कॉलोनी पंचशील नगर में चार, पार्क व्यू कोलार रोड के पांच, अवनी स्क्वयर में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
More Stories
धार समाचार: बैंक में लगी भीषण आग, फर्नीचर और दस्तावेज जलकर राख
ट्रेन पर पत्थरबाजी: इंजन का कांच, वंदे भारत सहित कई रिकॉर्ड्स का भुगतान किया जाता है
ओवरटेक के दौरान ट्राले में घुसेड़ी बस: डेनमार्क में मोटरसाइकिल-गिरते हुए, ड्राइवर का पैर कटा, 20 यात्री घायल 3 गंभीर