राजधानी में बुधवार को शुक्रवार को एक बार फिर 180 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन सहित दो अन्य डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी तरह भारत टाकिज के पास सरदार पटेल कॉलोनी में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए है। भौरी पुलिस अकादमी में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विजय नगर लालघाटी में दो लोग संक्रमित मिले है।
वहीं चिरायु मेडिकल कॉलेज में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मालवी नगर से एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव आए है। ईएमई सेंटर में फिर से दो लोग संक्रमित मिले है। पुरानी पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में एक पॉजिटिव मिला है। आकृति इको सिटी में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वन ट्री हिल्स बैरागढ में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ओमेगा इंडस्ट्री रायसेन रोड में तीन संक्रमित मिले है। बंगाली कॉलोनी पंचशील नगर में चार, पार्क व्यू कोलार रोड के पांच, अवनी स्क्वयर में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
More Stories
देव आनंद हूं मैं… : सिंधी मेला समिति के युवा उत्सव में 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के किशोर भानुमुख ने दी सरदारों
चुनाव 2024: एमपी में बसपा ने जारी की चौथी लिस्ट, 6 किले के जंगलों की घोषणा, देखें सूची…
कोई मुझे कहे कि सड़क पर आ जाओ तो क्या अनोखा परिवार चुप रहेगा? केंद्रीय मंत्री का वीडियो वायरल, जानें क्यों कही ये बात