रेडमी ने भारत में अपना पहला फिटनेस बैंड लॉन्च कर दिया है। इसका डिजाइन मी बैंड्स से थोड़ा अलग है। इस स्मार्टबैंड में हार्ट रेट मॉनीटर और स्लीप ट्रैकिंग मोड दिए हैं। इसमें वॉच फेस पर्सनलाइज्ड करने का ऑप्शन भी मिलेगा। कंपनी ने अपने इस बैंड को अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया था। बता दें कि रेडमी शाओमी का सब-ब्रांड है।
इस बैंड की कीमत भारत में 1,599 रुपए तय की गई है। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज रिस्टबैंड कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं। हालांकि, चीन के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा है। चीन में इसे CNY 99 (करीब 1,100 रुपए) में लॉन्च किया गया है। इस फिटनेस बैंड को Mi.com, अमेजन इंडिया, मी होम स्टोर्स और मी स्टूडियोज से 9 सितंबर को दोपहर 1 बजे से खरीदा जा सकेगा।
More Stories
एआई मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा दे सकता है, भारत में मानसिक स्वास्थ्य बोझ पर अंकुश लगा सकता है: विशेषज्ञ | प्रौद्योगिकी समाचार
Xiaomi ने भारत में Redmi Pad SE और Redmi बड्स 5A लॉन्च किए, कीमत, स्पेसिफिकेशन, उपलब्धता देखें | प्रौद्योगिकी समाचार
मी एट द ज़ू: पहला यूट्यूब वीडियो आज, 23 अप्रैल को प्रकाशित हुआ