दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से कुछ मजेदार सवाल किए गए, जिसमें से एक सवाल था कि अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पंजा लड़ाएंगे, तो दोनों में से कौन जीतेगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात में होना है और सभी फ्रेंचाइजी टीमें इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में शामिल किया जाता है। कप्तान विराट ने अपनी फिटनेस पर तो ध्यान दिया है, इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के बाकी क्रिकेटरों को भी फिटनेस के लिए प्रेरित किया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अय्यर से बात की और इस दौरान कुछ मजेदार सवाल भी किए, जिसमें एक सवाल यह था कि विराट और हार्दिक के बीच अगर आर्म रेसलिंग (पंजा लड़ाना) होती है, तो कौन जीतेगा। इस पर अय्यर ने तपाक से जवाब में विराट कोहली का नाम लिया। विराट और पांड्या के बीच कुछ समय पहले पुश अप चैलेंज देखने को मिला था। पांड्या को पिछले साल अपनी कमर की सर्जरी करानी पड़ी थी, जिसके बाद वो अपनी फिटनेस को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं। हार्दिक पांड्या पर सबकी निगाहें टिकी होंगी, जो लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे, वहीं विराट कोहली की नजर आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने पर होगी। आरसीबी अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत सका है, जबकि मुंबई इंडियंस के खाते में चार आईपीएल खिताब हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सीजन में अय्यर की कप्तानी में प्लेऑफ तक पहुंची थी।
Nationalism Always Empower People
More Stories
आईपीएल 2024, डीसी बनाम जीटी: दिल्ली कैपिटल्स के प्ले ऑफ में पहुंची की अंतिम साजिश, बोल्ट में गुजरात को 4 रन से दी करारी रकम
बोरिया मजूमदार ने ‘प्रतिबंधित’ लॉन्च की: ‘सोशल मीडिया ट्रायल’ पर पुस्तक जिसका उन्होंने और उनके परिवार ने सामना किया | क्रिकेट खबर
आरआर बनाम एमआई, आईपीएल 2024: राजस्थान के राजाओं ने मुंबई को चटाई ढोल, यशस्वी जयसवाल की शतकीय पारी के साथ 9 विकेट से रिकॉर्ड आरआर