नेशंस कप में स्वीडन के खिलाफ हासिल की। यह मैच पुर्तगाल ने 2-0 जीता। दोनों गोल रोनाल्डो ने 45वें और 72वें मिनट में किए। पुर्तगाल का अगला मैच 10 अक्टूबर को फ्रांस से होगा।
रोनाल्डो 165 मैच में 101 इंटरनेशनल गोल के साथ दुनिया के दूसरे और यूरोप के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में ईरान के अली देई 149 मैच में सबसे ज्यादा 109 इंटरनेशनल गोल के साथ टॉप पर काबिज हैं।
इससे पहले पैर के अंगूठे में चोट के कारण रोनाल्डो नेशंस लीग में क्रोएशिया के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे। इससे पहले उन्होंने अपना पिछला मैच 17 नवंबर को यूरो कप के क्वालिफाइंग मैच में लक्समबर्ग के खिलाफ खेला था।
रोनाल्डो ने स्वीडन के खिलाफ मैच में ब्रेक से पहले फ्री किक को गोल में तब्दील कर अपना और टीम का खाता खोला। इसके साथ ही उन्होंने अपना 100वां भी गोल पूरा किया। वहीं उन्होंने मैच के 73वें मिनट में पेनाल्टी एरिया से गोल मारकर दूसरा गोल किया।
More Stories
आईपीएल 2024, डीसी बनाम जीटी: दिल्ली कैपिटल्स के प्ले ऑफ में पहुंची की अंतिम साजिश, बोल्ट में गुजरात को 4 रन से दी करारी रकम
बोरिया मजूमदार ने ‘प्रतिबंधित’ लॉन्च की: ‘सोशल मीडिया ट्रायल’ पर पुस्तक जिसका उन्होंने और उनके परिवार ने सामना किया | क्रिकेट खबर
आरआर बनाम एमआई, आईपीएल 2024: राजस्थान के राजाओं ने मुंबई को चटाई ढोल, यशस्वी जयसवाल की शतकीय पारी के साथ 9 विकेट से रिकॉर्ड आरआर