अब आपके पास किसका फोन आ रहा है यह आपको गूगल बताएगा। जी हां, गूगल अब यूजर्स को बताएगा कि कौन कॉल कर रहा है? गूगल न सिर्फ काॅल करने वाले व्यक्ति का नाम बताएगा बल्कि कॉल करने की वजह और कॉलर का लोगो भी दिखाएगा। दरअसल, गूगल वेरिफाईड कॉल्स फीचर पर काम कर रहा है।
खबर के मुताबिक, गूगल द्वारा स्वीडिश प्रमुख Truecaller के लिए बोली लगाई गई है। जिसके बाद गूगल इस ऐप को नए तरीके से पेश करेगी। गूगल का यह फीचर पहले चरण में भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। साथ ही इसे अमेरिका, मैक्सिको, ब्राजील, स्पेन में भी पायलट प्रोजेक्ट के तहत पेश किया जाएगा।
गूगल के इस फीचर का मकसद फ्रॉड फोन काॅल पर लगाम लगाना है। बता दें कि इस समय दुनियाभर में फ्रॉड कॉल्स एक बड़ी समस्या बन गई है। ऐसे में गूगल का वेरिफाइड कॉल्स फीचर रोलआउट के बाद इस तरह कि समस्याओं पर लगाम लगाने में मदद करेगी। साथ ही यूजर्स को इनसे बचाया जा सकेगा।
More Stories
डिजिटल बाजार अधिनियम: ईयू ने नए डिजिटल कानून के तहत एप्पल, मेटा, गूगल की जांच शुरू की | प्रौद्योगिकी समाचार
ईयू इंडिया लीडर्स कॉन्फ्रेंस 2024: एडवोकेट हर्ष पटेल ने भारतीय बाजार पर नजर रखने वाली ईयू कंपनियों के लिए जानकारी प्रदान की | इंटरनेट और सोशल मीडिया समाचार
भारत में Motorola Edge 50 Pro के आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि; विवरण, तिथि, उपलब्धता जांचें | प्रौद्योगिकी समाचार