इस फेस्टिव सीजन आप होंडा कंपनी की कार खरीदन की सोच रहे हैं, तब ये महीना इसके लिए बेस्ट टाइम है। दरअसल, कंपनी अपनी सिलेक्टेड मॉडल पर 2.50 लाख रुपए तक का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के इस डिस्काउंट की लिस्ट में होंडा सिविक, अमेज और WR-V मॉडल शामिल हैं। इन पर मिनिमम 20,000 रुपए का डिस्काउंट तो मिलेगा ही। आइए डिस्काउंट पर एक नजर डालते हैं कंपनी अपनी फ्लैगशिप सेडान सिविक पर सबसे ज्यादा 2.50 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। डीलर्स इसके पेट्रोल वैरिएंट पर 1 लाख रुपए और डीजल वैरिएंट पर 2.50 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। कंपनी इसका BS6 मॉडल भी लॉन्च कर चुकी है। ये कार 1597cc से लेकर 1799cc तक के इंजन वैरिएंट में आती है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी दूसरा बड़ा डिस्काउंट होंडा अमेज पर दे रही है। इस कार पर 27 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। 2018 में कंपनी ने अपनी इस कार का मॉडल पूरी तरह बदल दिया था। जिसके बाद ये ज्यादा लग्जरी कार दिखने लगी। इसका इंटीरियर भी बदल दिया गया है। इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया है। कार पर 12 हजार रुपए की एक्सटेंड वारंटी ऑफर और 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहे हैं।
Nationalism Always Empower People
More Stories
एआई मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा दे सकता है, भारत में मानसिक स्वास्थ्य बोझ पर अंकुश लगा सकता है: विशेषज्ञ | प्रौद्योगिकी समाचार
Xiaomi ने भारत में Redmi Pad SE और Redmi बड्स 5A लॉन्च किए, कीमत, स्पेसिफिकेशन, उपलब्धता देखें | प्रौद्योगिकी समाचार
मी एट द ज़ू: पहला यूट्यूब वीडियो आज, 23 अप्रैल को प्रकाशित हुआ